एक और संक्रमित हुआ ठीक, राज्य में कुल 9 पॉजिटिव में से 3 पूरी तरह स्वस्थ होकर लौटे

 प्रदेश में अब तक सामने आए 9 कोरोना पॉजिटिव मामलों में से कुल 3 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। 1 संक्रमित के ठीक होने की जानकारी गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के जरिए आम नागरिकों को दी। उन्होंने लिखा- छत्तीसगढ़ में एक और कोविड-19  पॉजिटिव मरीज का पूरी तरह से इलाज हो गया है, अब वह पूर्णतः स्वस्थ है। अस्पताल के द्वारा उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। यह पॉजिटिव एक महिला थी, जिसका इलाज बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में चल रहा था। इससे पहले 31 मार्च को दो लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, हालांकि ठीक होने वालों को भी फिल्हाल घर में विशेष देखरेख या क्वारैंटाइन सेंटर में रहने को कहा गया है। 



पीएम ने की सीएम से बात 
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस की मदद से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की। वीडियो कान्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन के संबंध में जानकारी दी। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बचाव और नियंत्रण की ताजा स्थिति के बारे में पीएम को बताया गया, इसके अलावा राहत के कार्यों की जानकारी भी दी गई।